इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल

भीमनगर में 1074 महिला जवानों की पासिंग आउट परेड, बिहार पुलिस को मिली नई शक्ति

05 Jul 2026



सुपौल, 05 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की 12वीं बटालियन परिसर शनिवार को गौरव और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा।


करीब नौ महीने के कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और अथक मेहनत के बाद 1074 महिला प्रशिक्षुओं ने भव्य पासिंग आउट परेड में भाग लेते हुए बिहार पुलिस की नई शक्ति के रूप में अपनी औपचारिक शुरुआत की।


प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 के तहत आयोजित इस समारोह में परेड ग्राउंड को विशेष रूप से सजाया गया था। सभी 36 प्लाटून की महिला प्रशिक्षु पूरी वर्दी में अनुशासित ढंग से परेड मैदान में खड़ी थीं।


राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष और बीएसएपी 12वीं बटालियन के कमांडेंट शशि शंकर कुमार ने खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के उपरांत महिला जवानों ने अर्धचंद्राकार गठन सहित कई आकर्षक ड्रिल और शानदार परेड का प्रदर्शन किया। उनकी एकरूपता, तालमेल, आत्मविश्वास और अनुशासन ने उपस्थित अधिकारियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को प्रभावित कर दिया।


पूरे समारोह के दौरान देशभक्तिम और कर्तव्यनिष्ठा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सभी प्रशिक्षु महिला जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 36 प्लाटून ने मंच पर मौजूद अतिथियों को सलामी देकर अपने प्रशिक्षण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


इस भव्य परेड की कमान पूर्णिया जिले की मेघा कुमारी ने मुख्य परेड कमांडर के रूप में संभाली। उनके नेतृत्व में पूरा समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में महिला प्रशिक्षुओं के माता-पिता और परिजन भी शामिल हुए।


अपनी बेटियों को वर्दी में देखकर कई अभिभावक भावुक नजर आए। पासिंग आउट परेड के बाद महिला जवानों ने अपने परिजनों और साथियों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस यादगार पल को संजोया।


इस अवसर पर बीएसएपी 12वीं बटालियन के कमांडेंट शशि शंकर कुमार, एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह, डीएसपी वासुदेव राय, राकेश कुमार भास्कर, सुमन कुमार शर्मा, 15वीं बटालियन के डीएसपी जय प्रकाश सिंह, रमेश कांत चौधरी समेत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12वीं और 15वीं बटालियन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।पासिंग आउट परेड के साथ ही 1074 महिला जवानों की प्रशिक्षण यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हो गई।


अब ये सभी महिला जवान बिहार पुलिस में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Latest News