इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर

रिलीज के महज दो दिन बाद जी5 से हटाई गई \'सतलुज\'

06 Jul 2026


अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' रिलीज के महज दो दिन बाद ही जी5 इंडिया से हटा दी गई है। 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई यह फिल्म 1990 के दशक के अशांत पंजाब में मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म पहले भी विवादों में रही थी। वर्ष 2022 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसमें 127 कट लगाने और शीर्षक बदलने का सुझाव दिया था।


फिल्म को पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की योजना थी, लेकिन टोरंटो प्रीमियर और बंबई उच्च न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया के बाद निर्माताओं ने इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म का नाम बदल दिया गया, जबकि कहानी में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसके बावजूद ज़ी5 इंडिया ने मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए फिल्म को अपने भारतीय प्लेटफॉर्म से हटा लिया।


हालांकि 'सतलुज' अभी भी भारत के बाहर कई देशों में स्ट्रीम हो रही है। फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहन ने कहा कि उन्हें इस फैसले की वजह स्पष्ट नहीं है। वहीं, ज़ी5 की ओर से कहा गया है कि भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म को दोबारा उपलब्ध कराने के सभी संभावित विकल्पों पर काम किया जा रहा है।

Latest News