इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल

नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय फुटबॉल टीम, खेलेगी दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच

11 Jul 2026



नई दिल्ली, 11 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम नवंबर 2026 के फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह मेजबान न्यूज़ीलैंड (ऑल व्हाइट्स) के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। यह दौरा दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।


भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 12 नवंबर को ऑकलैंड के गो मीडिया स्टेडियम में खेलेगी, जबकि दूसरा मैच 15 नवंबर को क्राइस्टचर्च के वन एनजेड स्टेडियम में आयोजित होगा।


इस सीरीज की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा के दौरान की गई। यह मुकाबले भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि न्यूजीलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया है और मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना जाता है।


भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष फुटबॉल टीमों की पिछली भिड़ंत 2018 इंटरकॉन्टिनेंटल कप में हुई थी, जहां सुनील छेत्री के गोल के बावजूद भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।


दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की शुरुआत वर्ष 1926 में हुई थी, जब मेजर ध्यानचंद भारतीय सेना की हॉकी टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए थे। यह फुटबॉल सीरीज उसी ऐतिहासिक रिश्ते के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की जा रही है।


यह दौरा भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त खेल कार्ययोजना का भी हिस्सा है, जिसके तहत दोनों देश कोचिंग, खेल विज्ञान, प्रतिभा विकास और हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रमों में सहयोग को और मजबूत करेंगे।

Latest News