इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

आज किसान घाट पर प्रदर्शन, कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

21 Jul 2026



नई दिल्ली, 21 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजधानी में मंगलवार को किसान घाट पर प्रस्तावित भारत अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन होना है। 'देश बचाओ मोर्चा' के बैनर तले इस प्रस्तावित प्रदर्शन और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।


सुबह 8:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जरूरत के अनुसार कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।


ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, स्थिति के अनुरूप दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से वाहनों का डायवर्जन किया जा सकता है। वहीं सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड, राजघाट डीटीसी बाइपास रोड सहित आसपास के संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने खासतौर पर आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि जाम की स्थिति में परेशानी न हो।


इसके अलावा वाहन चालकों से सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। लोगों को रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करने और संभव हो तो प्रभावित मार्गों से बचने की भी सलाह दी गई है।


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 तथा हेल्पलाइन 1095 और 011-25844444 पर संपर्क करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अस्थायी असुविधा के लिए खेद है।

Latest News