इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

28 Jan 2026



- बाजार की मजबूती से निवेशकों ने कमाये 6.06 लाख करोड़ रुपये


नई दिल्ली, 28 जनवरी (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद दिन के पहले सत्र में लगातार खरीदारी का जोर बना रहा। दिन के दूसरे सत्र में जम कर मुनाफा वसूली भी हुई। हालांकि आखिरी घंटे के कारोबार में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान डिफेंस और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी होती रही। निफ्टी का डिफेंस इंडेक्स 5 प्रतिशत तक उछल गया। बीएसई का कैपिटल गुड्स इंडेक्स भी 5 प्रतिशत उछल कर बंद हुआ। इसी तरह इंडस्ट्रियल, एनर्जी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, हेल्थ केयर, मेटल और टेक इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। दूसरी ओर, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 459.73 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 453.67 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 6.06 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,373 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,945 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,291 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 137 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,917 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,254 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 663 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 34.88 अंक की मामूली तेजी के साथ 81,892.36 अंक के स्तर पर खुला।


कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही खरीदारी का जोर बन जाने के कारण ये सूचकांक 646.49 अंक की छलांग लगा कर 82,503.97 अंक के स्तर तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद लगातार मजबूती के साथ कारोबार करता रहा। इसके बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से दोपहर दो बजे के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 690 अंक टूट कर 42.73 अंक की कमजोरी के साथ लाल निशान में 81,814.75 अंक तक गिर गया। कारोबार के आखिरी घंटे में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 530 अंक उछल कर 487.20 अंक की बढ़त के साथ 82,344.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 83.45 अंक उछल कर 25,258.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही लिवाली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक पहले 10 मिनट में ही 196.70 अंक की मजबूती के साथ 25,372.10 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। दोपहर दो बजे के थोड़ी देर पहले बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक लुढ़क कर 25,187.65 अंक के स्तर तक आ गया। राहत की बात यही रही कि बिकवाली के जोरदार दबाव के बावजूद ये सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बना रहा। दोपहर 2:30 बजे के बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिसकी वजह से निफ़्टी निचले स्तर से करीब 155 अंक उछल कर 167.35 अंक की तेजी के साथ 25,342.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 8.91 प्रतिशत, ओएनजीसी 8.32 प्रतिशत, कोल इंडिया 5 प्रतिशत, एटरनल 4.90 प्रतिशत और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 3.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 4.68 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 4.23 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.41 प्रतिशत, मैक्स हेल्थकेयर 1.73 प्रतिशत और सन फार्मास्युटिकल्स 1.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Latest News
About Us

Indraprastha News is a trusted digital news platform delivering fast, factual, and fearless journalism across India.

Contact

237, Rajendra Nagar Industrial Area, Mohan Nagar, Ghaziabad - 201007

info@indraprastha.news