इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य

वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्री ने रेल मंत्री से की भोजन गुणवत्ता की शिकायत, आईआरसीटीसी ने सेवा प्रदाता पर लगाया दो लाख रुपये जुर्माना

20 Aug 2026



नई दिल्ली, 20 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। वाराणसी से दिल्ली आ रहे वंदेभारत एक्सप्रेस के यात्री ने ट्रेन में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री भोजन की गुणवत्ता सुधारने और खराब भोजन परोसने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता नजर आ रहा है। शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने संबंधित सेवा प्रदाता पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।


यात्री ने 16 अगस्त को की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसे ट्रेन में परोसी गई रोटी कच्ची थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री रेल मंत्री से कहता सुनाई दे रहा है कि यात्रियों से भले ही 10-20 रुपये अधिक किराया ले लिया जाए लेकिन उन्हें भोजन की गुणवत्ता अच्छी मिलनी चाहिए। उसने खराब भोजन परोसने वाले वेंडरों को हटाने की भी मांग की।


मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरसीटीसी ने एक्स पर कहा कि इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। आईआरसीटीसी ने संबंधित सेवा प्रदाता पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और उसे भोजन तैयार करने, स्वच्छता तथा पैकेजिंग के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी है।


आईआरसीटीसी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित ट्रेन में भोजन की आपूर्ति करने वाली रसोई इकाई का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से निर्धारित खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।