इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें थप्पड़कांड पर प्रवेश साहिब सिंह की सफाई, आआपा कार्यकर्ता ने परिवार को दी गालियां इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार उत्तर प्रदेश ने विकास की नई यात्रा तय की: पीयूष गोयल सीबीआई ने 11.42 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार मणिपुर के सेनापति में गोलीबारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन गुजरात के साबरमती से देश को मिली पहली एलएनजी ट्रेन की सौगात, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

कर्तव्य पथ बना नारी शक्ति का साक्षी, अन्नपूर्णा देवी सहित कई महिलाओं ने किया शक्ति वॉक

08 Mar 2026


नई दिल्ली, 08 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कर्तव्य पथ पर रविवार को नारी शक्ति का सैलाब देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित शक्ति वॉक में हर क्षेत्र की महिलाओं ने भागीदारी की। वॉक की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर भी मौजूद रहीं। सभी महिलाओं ने इंडिया गेट से विजय चौक तक वॉक कर नारी शक्ति और सशक्तिकरण का उत्सव मनाया।


इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारत की नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है, रक्षा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता और शासन तक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक पहल और अवसर सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण का नेतृत्व कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि विकसित भारत की नारियां ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उसी नारी सशक्तिकरण के संकल्प का उत्सव है। उन्होंने कहा कि शक्ति वॉक का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाना, उन्हें प्रेरित करना और समाज में यह विश्वास और मजबूत करना है कि जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है, तो राष्ट्र की प्रगति को नई गति मिलती है। सेना से लेकर पुलिस तक, स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर खेल जगत तक, शासन से लेकर समाज के जमीनी प्रयासों तक हर क्षेत्र में भारत की नारी शक्ति नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Latest News