इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर

छिंदवाड़ाः रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक समेत 3 युवकों की मौत

16 Mar 2026


छिंदवाड़ा, 16 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दमुआ थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित झिरी घाट के खतरनाक मोड़ पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक सहित तीनों लोग रेत और वाहन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रामपुर की ओर से वाशरी की दिशा में जा रही थी। झिरी घाट के ढलान और तीखे मोड़ पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। भारी ट्रॉली और उसमें भरी रेत के नीचे दबने से तीनों सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


सूचना मिलते ही दमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने मृतकों की पहचान ट्रैक्टर चालक रंजू उइके (23) पुत्र सामा उइके निवासी ब्रजपुरा, मोहन वट्टी (26) पुत्र इतरलाल वट्टी और उमेश धुर्वे (23) पुत्र अंजन सिंह धुर्वे निवासी सेमरकुही के रूप में की है।


बताया जा रहा है कि झिरी घाट का यह मार्ग पहले से ही संवेदनशील और दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र माना जाता है। यहां तीखे मोड़ और ढलान के कारण रेत से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही अक्सर हादसों का कारण बनती रही है।


मामले में ग्राम मांडई निवासी अरविंद गरगाम की रिपोर्ट पर दमुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे के बाद मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Latest News