इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल

दार्शनिक तिरुवल्लुवर को प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने की श्रद्धांजलि अर्पित

16 Jan 2026


नई दिल्ली, 16 जनवरी (हि.स.)। तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर महान तमिल संत, कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विपक्ष ने शुक्रवार काे उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवल्लुवर दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिरुवल्लुवर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिनके कार्य और आदर्श असंख्य लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि तिरुवल्लुवर एक ऐसे समाज में विश्वास करते थे जो सौहार्दपूर्ण और दयालु हो तथा वे तमिल संस्कृति का सर्वोत्तम प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से तिरुक्कुरल पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा कि यह महान तिरुवल्लुवर की उत्कृष्ट बुद्धि की झलक देता है।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तिरुवल्लुवर को महान तमिल संत, कवि और दार्शनिक बताते हुए कहा कि अपनी अमर कृति तिरुक्कुरल के माध्यम से उन्होंने दुनिया को नैतिकता, शासन, धार्मिकता और करुणा पर गहन मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि तिरुवल्लुवर की शिक्षाएं समय, धर्म और भूगोल से परे हैं और मानवता को नैतिक आचरण, सामाजिक सद्भाव और मानवीय गरिमा के मूल्यों के साथ निरंतर प्रेरित करती रहती हैं।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी तिरुवल्लुवर दिवस पर महान संत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तिरुवल्लुवर का जीवन और कार्य हमारी सभ्यता के उच्चतम गुणों का प्रतीक है और यह पवित्र जीवन तथा सामंजस्यपूर्ण समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को महानता की यात्रा में मार्गदर्शन देती रहेगी।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तिरुवल्लुवर दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम नैतिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक, दार्शनिक और आध्यात्मिक ज्ञान के स्थायी स्रोत तिरुवल्लुवर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि तिरुवल्लुवर का कालातीत ग्रंथ तिरुक्कुरल एक दुर्लभ और उज्ज्वल मार्गदर्शक के रूप

Latest News