इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

थॉमस एंड उबर कप 2026: सात्विक-चिराग, आयुष और लक्ष्य की जीत से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

27 Apr 2026



नई दिल्ली, 27 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। डेनमार्क में खेले जा रहे थॉमस एंड उबर कप 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की ओर से सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीत दर्ज कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।


डबल्स मुकाबले में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के रिज्की हिदायत और जैक यू की जोड़ी को 38 मिनट में 21-14, 21-16 से हराया। यह मुकाबला इस टाई का सबसे लंबा मैच भी रहा।


इससे पहले एशियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आयुष शेट्टी ने अपने सिंगल्स मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रेय धांड को मात्र 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराया।


पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एफ्राइम स्टीफन सैम के खिलाफ सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से जीत दर्ज कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।


फिलहाल, चौथे मुकाबले में एच. एस. प्रणय का सामना ऋषि होंडा बूपथी से जारी है।


इससे पहले भारत ने अपने अभियान की शुरुआत कनाडा पर 4-1 की जीत के साथ की थी, जिसमें लक्ष्य सेन को विक्टर लाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।


वहीं, उबर कप में भारतीय महिला टीम का मुकाबला आज चीन से होगा, जो एक अहम टक्कर मानी जा रही है।

Latest News