इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर

30 Sep 2026

नोएडा, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर पांच दिनों तक देश-दुनिया के कारोबारियों, निवेशकों, खरीदारों, उद्यमियों और आमजन से गुलजार रहा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 अब भले ही संपन्न हो चुका है, लेकिन इसके जरिए उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्यमिता, निवेश संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को मिला वैश्विक मंच आने वाले समय में प्रदेश की कारोबारी गतिविधियों को नई दिशा देता दिखाई देगा। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपीआईटीएस-2026 ने उत्तर प्रदेश की बदलती औद्योगिक और कारोबारी तस्वीर को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। पांच दिवसीय आयोजन में 5.99 लाख से अधिक आगंतुकों की मौजूदगी रही। देश-विदेश के खरीदारों और प्रदेश के उद्यमियों के बीच 41,500 से अधिक बी2बी बैठकें हुईं, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में करीब 4,400 एमओयू हुए। इन कारोबारी समझौतों और चर्चाओं से लगभग 6,500 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव तथा 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार की संभावनाएं सामने आईं। इस तरह यूपीआईटीएस प्रदेश के उत्पादों को बाजार से और उद्यमियों को वैश्विक खरीदारों से जोड़ने वाले प्रभावी मंच के रूप में उभरा।


यूपीआईटीएस में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और आधुनिक उद्योगों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसमें एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) से लेकर स्टार्टअप, एमएसएमई, निर्यातक इकाइयों, युवा उद्यमियों और बड़े औद्योगिक समूहों तक को एक ही मंच मिला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों की विशिष्ट पहचान वाले उत्पादों ने विदेशी खरीदारों और निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया। ट्रेड शो ने यह भी दिखाया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक तकनीक साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं। हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उत्पादों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीक, स्टार्टअप और अन्य उभरते क्षेत्रों की मौजूदगी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था की व्यापक तस्वीर पेश की।


यूपीआईटीएस का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष इसकी कारोबारी गतिविधियां रहीं। पांच दिनों में हुई हजारों बी2बी बैठकों में खरीदारों और विक्रेताओं के बीच सीधे संवाद के साथ उत्पादों की गुणवत्ता, बाजार, आपूर्ति, निर्यात और कारोबारी साझेदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इससे प्रदेश के उद्यमियों को संभावित खरीदारों तक सीधे पहुंच बनाने का अवसर मिला। 41,500 से अधिक बी2बी बैठकें आयोजन के उस कारोबारी पक्ष को सामने लाती हैं, जिसने यूपीआईटीएस को केवल उत्पाद प्रदर्शन की जगह वास्तविक व्यापारिक संपर्क का मंच बनाया।


इस वर्ष वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस पार्टनर देशों के रूप में यूपीआईटीएस से जुड़े। इन देशों के प्रतिनिधियों और कारोबारियों की भागीदारी से उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार और निवेशकों के साथ संवाद का अवसर मिला। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और खरीदारों की मौजूदगी ने प्रदेश की कारोबारी संभावनाओं को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया।


यूपीआईटीएस में वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ओडीओसी) के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा को भी वैश्विक मंच मिला। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों और खानपान की विरासत को अलग-अलग जोन में प्रस्तुत किया गया। मास्टर शेफ कक्षाओं और लाइव प्रस्तुतियों ने आगंतुकों को उत्तर प्रदेश के स्वाद और उसकी सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराया।


सीएम युवा एक्सपो और कौशल विकास से जुड़े पवेलियनों में प्रदेश के युवाओं की उद्यमशीलता, नवाचार और कौशल क्षमता दिखाई दी। युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री के साथ संभावित खरीदारों और कारोबारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला। स्टार्टअप्स और तकनीक आधारित उद्यमों ने भी अपने नवाचारों के जरिए बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर पेश की।


इन्वेस्ट यूपी पवेलियन में निवेशकों, विदेशी प्रतिनिधियों और प्रदेश के उद्यमियों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर संवाद हुआ। 36 विदेशी प्रदर्शकों और 100 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी ने निवेश एवं व्यापारिक संपर्कों को और व्यापक बनाया। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों और प्रदेश की कारोबारी सुविधाओं को निवेशकों के सामने रखा गया।


यूपीआईटीएस केवल व्यापार और निवेश का मंच नहीं रहा। पांच दिनों के दौरान प्रदेश की लोककला, संगीत, संस्कृति, खानपान और हस्तशिल्प ने भी देश-विदेश से आए आगंतुकों का ध्यान खींचा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कारोबार के इस बड़े आयोजन को उत्तर प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ दिया।


यूपीआईटीएस-2026 के समापन के साथ पांच दिवसीय आयोजन भले समाप्त हो गया हो, लेकिन 4,400 एमओयू, 41,500 से अधिक बी2बी बैठकें, 5.99 लाख से अधिक फुटफॉल और हजारों कारोबारी संपर्क इसके आगे के प्रभाव की आधारभूमि तैयार कर चुके हैं। स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार, युवाओं को उद्यमिता, उद्यमियों को खरीदार और निवेशकों को नए अवसरों से जोड़ते हुए यूपीआईटीएस-2026 ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक क्षमता को एक व्यापक मंच पर प्रदर्शित किया।

Latest News