इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कैग-भाषिणी अनुवाद लॉन्च, अब सरकारी दस्तावेजों का कई भाषाओं में होगा अनुवाद आईआरसीटीसी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी पर रेल मंत्रालय से जवाब तलब यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर सपा के घोषणापत्र में किसानों की खुशहाली के लिए होंगे फैसलें, सस्ती बिजली और समय पर होगा भुगतान : अखिलेश यादव बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सिर्फ पिता की नहीं, मां को भी अपनी आय के अनुसार योगदान देना होगा : उच्च न्यायालय कैब में महिला सुरक्षा मामला: केंद्र, राज्य सरकारों और बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट का नोटिस नीला ड्रम कांड : सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को हाेगा सजा पर फैसला नंदीग्राम उपचुनाव: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार ट्विशा शर्मा मामला: सास गिरीबाला की जमानत पर सुनवाई, सीबीआई जांच में दहेज प्रताड़ना के पर्याप्त साक्ष्य नहीं विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर पत्रकार अजीत अंजुम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उप्र पुलिस की जांच के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, अगली सुनवाई में अधिकारी तलब कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर जताई नाराजगी नीट पेपर लीक मामले में पूरक चार्जशीट के लिए सीबीआई को 7 दिनों की मोहलत ‘न पूर्ण प्रतिबंध, न 24 घंटे आतिशबाजी’, दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लाल किला में आईएनए शहीद स्मारक बनाने का निर्देश देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार डूसू चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- तस्वीर खिंचवाना प्रचार नहीं 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम के रहस्यमयी अंदाज ने बढ़ाई उत्सुकता रियलिटी शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग एशियाई खेल 2026: 12वें दिन भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 7 पदक एशियन खेल 2026 : ऑल-वेदर ट्रेनिंग और सिमुलेशन से भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास एशियन खेल 2026: दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, शुभमन शीर्ष पर बरकरार एशियन खेल 2026: सुनील ने जीता कांस्य, ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय तटीय क्षेत्रों को मजबूत बनाएगा नेशनल कोस्टल मिशन 2.0, 767 करोड़ रुपये होंगे खर्च

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में हिंसाः को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से किया हमला, आपातकालीन लैंडिंग

30 Sep 2026



तेल अवीव/दुबई, 30 सितंबर (एजेंसी)। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 को बुधवार को विमान में हुई हिंसक घटना के बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट ने आपातकालीन संकेत भेजे और कुछ देर के लिए संभावित हाईजैकिंग की आशंका पैदा हो गई। विमान बाद में सुरक्षित रूप से तबुक में उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए। इस विमान में 27 बच्चाें समेत 174 यात्री सवार थे। प्लेन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, हालाँकि दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


फ्लाईदुबई ने कहा कि तेल अवीव जा रही उड़ान में एक “घटना” हुई, जिसके बाद विमान को तबुक डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के मुताबिक, विमान सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों की गिनती पूरी कर ली गई है।


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे और 150 से ज़्यादा इज़राइली शामिल थे। उड़ान के दो घंटे बाद हालात तब बिगड़ गए जब को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर चाकू से हमला किया और प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। इज़राइली यात्रियों और क्रू ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को काबू में किया। प्लेन में मौजूद एक डेंटिस्ट ने घायल कैप्टन का इलाज किया, जबकि दो अतिरिक्त पायलटों ने प्लेन को सऊदी अरब के तबुक तक पहुँचाया। प्लेन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, हालाँकि दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की ओर से भी कॉकपिट में चीख-पुकार और खून दिखाई देने की बातें सामने आई हैं। एक यात्री की मां ने मीडिया काे बताया कि उनकी बेटी ने विमान में चीखने की आवाजें सुनीं और एक व्यक्ति को चाकू के साथ एक पायलट को जमीन पर गिराते देखा।


वहीं, फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटराडार24 के अनुसार, विमान ने उड़ान के दौरान अचानक और तेजी से ऊंचाई खोई। विमान करीब 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदला और तबुक की ओर चला गया।


विमान ने एक सामान्य आपातकालीन संकेत के बाद संभावित गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देने वाला अलर्ट भी भेजा था। इसी वजह से शुरुआती तौर पर हाईजैकिंग की आशंका पैदा हुई। हालांकि, इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता डोरोन स्पीलमैन ने कहा कि घटना को हाईजैकिंग नहीं माना जा रहा है।


घटना के बाद इजराइल में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठकें हुईं। इजराइली वायुसेना ने लड़ाकू विमान भेजे, हालांकि वे सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले लौट गए। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि स्थिति “नियंत्रण में” है और यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दो इजराइली अधिकारियों ने प्रारंभिक आकलन के आधार पर घटना को संभावित “आतंकी हमले” की कोशिश से जोड़कर देखा है।


घटना के बाद इजराइली मीडिया में पायलटों की राष्ट्रीयता और घटना के क्रम को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्टों में पायलटों को ओमान और सऊदी अरब का नागरिक बताया गया, जबकि अन्य रिपोर्टों में रूसी और यूक्रेनी नागरिकता के दावे किए गए हैं। फिलहाल, फ्लाईदुबई या संबंधित अधिकारियों ने पायलटों की पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


तबुक एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, विमान के कैप्टन और को-पायलट दोनों घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमान में सवार यात्रियों को आवश्यक सहायता दी गई और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।


इजराइल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने यात्रियों के परिवारों के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के डोमेस्टिक अराइवल्स हॉल में विशेष प्रतीक्षा और सूचना क्षेत्र बनाया है। यहां परिवारों को यात्रियों की स्थिति और आगे की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा रही है।


फ्लाईदुबई यात्रियों को तबुक से आगे इजराइल पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था कर रही है। इस बीच, घटना के वास्तविक क्रम, कॉकपिट में हुई हिंसा, आपातकालीन संकेतों और संभावित मकसद की जांच की जा रही है।

Latest News