इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

साइबर फ्रॉड की शिकायत पर पूरा बैंक खाता फ्रीज करना गलत-हाईकोर्ट

09 May 2026



जयपुर, 09 मई (एजेंसी)। राजस्थान उच्च न्यायालय ने साइबर फ्रॉड की शिकायतों के मामलों में बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी खाते में कथित विवादित राशि आने से पर पूरे बैंक खाते को फ्रीज करना सही नहीं है। जांच एजेंसियां अथवा बैंक केवल विवादित राशि तक ही रोक लगाने के लिए अधिकृत हैं। अदालत ने कहा कि खाते में उपलब्ध बाकी राशि के संचालन पर पाबंदी लगाना संवैधानिक व व्यापारिक अधिकारों पर अतिक्रमण है। जस्टिस विनोद कुमार भारवानी ने यह आदेश सरपंच फीलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर बनवारी लाल जाट की याचिका पर दिया। अदालत ने बैंक को निर्देश दिया कि वह प्रार्थी के खाते में विवादित राशि छोडकर खाते को तीन दिन में डी-फ्रीज करें और उसे बैंक खाते के सामान्य संचालन की अनुमति दी जाए।


याचिका में अधिवक्ता अधिवक्ता प्रेमचंद देवन्दा व अभिषेक देवंदा ने बताया कि प्रार्थी पेट्रोल पंप संचालक है। उसके बैंक ऑफ महाराष्ट्र के चालू खाते को कर्नाटक, पश्चिम बंगाल व गुजरात से मिली साइबर फ्रॉड शिकायतों पर फ्रीज कर दिया। जिससे उसके खाते में जमा 7.5 लाख रुपए फ्रीज हो गए। इससे पेट्रोल पंप के दैनिक संचालन, कर्मचारियों के वेतन व सप्लायर्स के भुगतान सहित अन्य व्यापारिक गतिविधियों प्रभावित हो रही हैं। जबकि उसने कोई फ्रॉड नहीं किया है। किसी तीसरे पक्ष के यूपीआई के जरिए उनके खाते में अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है तो वो जिम्मेदार नहीं हैं। यह विवादित राशि सीमित है और बैंक खाते की ज्यादातर राशि वैध व्यावसायिक लेन-देन की है। इसलिए पूरे बैंक खाते व 7 लाख रुपए फ्रीज करना मनमाना है।