इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

मिशन 2027 के लिए ‘पूरी टीम तैयार’, हर वर्ग-हर क्षेत्र को साथ लेकर उतरेगी भाजपा

10 May 2026



लखनऊ, 10 मई (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने याेगी के मंत्रिमंडल के विस्तार और कार्यक्रम में जिस तरह अपने नेताओं की सामूहिक मौजूदगी और सामाजिक-क्षेत्रीय संतुलन का प्रदर्शन किया, यह उसकी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। यह महज औपचारिकता नहीं, बल्कि एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश है कि पार्टी हर वर्ग और हर इलाके को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है।




सामाजिक संतुलन, ‘हर वर्ग साथ’ का संदेश


शपथ के बाद उभरी तस्वीर में पासवान, पाण्डेय, राजपूत, तोमर, पाल और चौधरी जैसे विभिन्न जातीय पृष्ठभूमि के नेताओं की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि भाजपा जातीय संतुलन को अपनी रणनीति का केंद्रीय आधार बनाए हुए है। दलित, ओबीसी और सवर्ण- तीनों वर्गों की समान भागीदारी दिखाकर पार्टी यह संकेत दे रही है कि 2027 में कोई भी सामाजिक वर्ग उपेक्षित नहीं रहेगा।




ओबीसी-दलित पर ‘निर्णायक दांव’


मंत्रिमंडल में अजीत सिंह पाल, भूपेंद्र चौधरी और कृष्णा पासवान जैसे चेहरों काे शामिल करना इस बात का संकेत है कि गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव दलित वर्ग भाजपा की रणनीति के केंद्र में हैं। खासकर लोधी समाज से आने वाले कैलाश राजपूत की मौजूदगी को भी इसी ओबीसी विस्तार के नजरिए से देखा जा रहा है, जो पार्टी के पिछड़ा वर्ग समीकरण को और मजबूती देने का संकेत है। यही वर्ग पिछले चुनावों में भी निर्णायक रहा और 2027 में भी सत्ता की कुंजी माना जा रहा है।




सवर्ण आधार, संतुलन की धुरी


मंत्री मंडल में मनोज पाण्डेय और सोमेन्द्र तोमर जैसे नेताओं काे शामिल कर यह संदेश भी दिया गया कि भाजपा अपने पारंपरिक सवर्ण आधार को पूरी मजबूती से साथ रखे हुए है। रणनीति साफ है- विस्तार के साथ संतुलन, ताकि कोई भी वर्ग असंतुष्ट न हो।




क्षेत्रीय समीकरण, पूरे यूपी को साधने की कोशिश


पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य क्षेत्र- तीनों हिस्सों से नेताओं की भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि भाजपा 2027 में किसी एक क्षेत्र पर निर्भर रहने के बजाय पूरे प्रदेश में संतुलित पकड़ बनाना चाहती है। खासकर पूर्वांचल को निर्णायक मानते हुए यहां अतिरिक्त फोकस के संकेत भी दिखे।




‘टीम शोकेस’ के जरिए चुनावी मैसेज


राजनीतिक विश्लेषक सियाराम पांडेय का मानना है कि यह आयोजन भाजपा के लिए ‘टीम शोकेस’ की तरह रहा, जहां पार्टी ने अपनी पूरी सामाजिक और क्षेत्रीय ताकत को एक साथ प्रदर्शित किया। इसका सीधा उद्देश्य कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना और मतदाताओं के बीच यह संदेश पहुंचाना है कि पार्टी हर स्तर पर तैयार है।