इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं ने किया वट वृक्ष पूजन

16 May 2026



धमतरी: , 16 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। ज्येष्ठ अमावस्या पर आज शनिवार को सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक पर्व वट सावित्री श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ों के नीचे एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की।


सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों और मंदिरों के आसपास स्थित वट वृक्षों के नीचे महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की थाल सजाकर पहुंचीं। पूजा सामग्री में गुड़, भीगे चने, आटे से बनी मिठाई, रोली, कुमकुम, मौली, पांच प्रकार के फल, पान पत्ता, धूप, घी का दीपक, जल से भरा लोटा और हाथ का पंखा शामिल था। महिलाओं ने वट वृक्ष की जड़ों में जल अर्पित कर धूप-दीप जलाए तथा प्रसाद चढ़ाकर पूजा संपन्न की। इसके बाद बरगद के पेड़ के चारों ओर मौली धागा लपेटते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की गई। पूजा के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बरगद पेड़ के पास पूजा कर रही डुमेश्वरी सिन्हा, मनीषा सिन्हा, सविता पांडे सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि वे हर वर्ष पूरे विधि-विधान के साथ यह व्रत करती हैं। उनके अनुसार वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और वैवाहिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और तपस्या से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह पर्व अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष पर्व पर सोमवती अमावस्या, सर्वार्थसिद्ध योग, अमृतसिद्ध योग और त्रिग्रही योग का विशेष संयोग बना, जिससे दिन और अधिक शुभ माना गया। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए महिलाएं वट और पीपल वृक्ष की पूजा कर शनिदेव की कृपा भी प्राप्त करती हैं।