इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

बदमाशों का पीछा करते समय पेड़ से टकराई गाड़ी कॉन्स्टेबल की मौत थानेदार घायल

17 May 2026

झुंझुनू, 17 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के नवलगढ़ थाने की गाड़ी सीकर में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करते समय पेड़ से टकरा गई। हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वहीं थानाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। दादिया थाना इलाके में पुलिस ने सुबह 3 से 6 बजे तक नाकाबंदी की थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक थार नाकाबंदी तोड़कर आगे नवलगढ़ की तरफ निकल गई थी।


झुंझुनू पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि सीकर जिले के दादिया थाना पुलिस से सूचना मिली थी कि दो बदमाश नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे हैं। नवलगढ़ (झुंझुनू) पुलिस ने थार का पीछा करना शुरू किया। अचानक बदमाशों ने यूटर्न लेकर थार को कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया। पुलिस की गाड़ी यूटर्न लेने के दौरान पेड़ से टकरा गई। जिसमें थानाधिकारी अजय सिंह और ड्राइवर कॉन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ से टकराने के बाद पुलिस की गाड़ी के दोनो एयरबैग भी खुले। मगर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी आगे से डैमेज हो गई। दोनों घायलों को नवलगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। ड्राइवर की हालत नाजुक थी तो उसे सीकर हॉस्पिटल रेफर किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी का इलाज नवलगढ़ हॉस्पिटल में ही चल रहा है।

झुंझुनू पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। कॉन्स्टेबल की बॉडी सीकर से नवलगढ़ लघटना के बाद पुजारी की ढाणी के ग्रामीणों ने थार में सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि थार सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे। उनकी गाड़ी से बीयर के केन भी मिले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।ाई गई है।