इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18 May 2026



नई दिल्ली, 18 मई (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी लगातार बढ़ती चली गई। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बना कर मार्केट को सपोर्ट करने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार नहीं हो सका। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.36 प्रतिशत और निफ्टी 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।


10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोल इंडिया और विप्रो के शेयर 0.99 प्रतिशत से लेकर 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट लिमिटेड और अदानी पोर्ट्स के शेयर 4.13 प्रतिशत से लेकर 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,744 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 425 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,319 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से छह शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 430.02 अंक की कमजोरी के साथ 74,807.97 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक की कमजोरी लगातार बढ़ने लगी। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे। इसके बावजूद इस सूचकांक की चाल पर अधिक असर नहीं पड़ा। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1,026.08 अंक की गिरावट के साथ 74,211.91 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 161.30 अंक टूट कर 23,482.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से यह सूचकांक गिर कर 23,317.10 अंक के स्तर तक आ गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 314.10 अंक लुढ़क कर 23,329.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 160.73 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,237.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 46.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,643.50 अंक के स्तर पर शु्क्रवार के कारोबार का अंत किया था।