इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

20 May 2026


हरिद्वार, 20 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका सोमवार को देहरादून में निधन हो गया था। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।


स्वर्गीय खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार से पूर्व सेना व पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी।

श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन सादगी,अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन को राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने सेना,केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में शुचिता,पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने कहा कि वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी। उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमें हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के नेतृत्व में हरिद्वार के संतों ने भी श्मशान घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत खंडूरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी,पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री खजान दास, आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगठन मंत्री भाजपा अजय कुमार, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल,विनोद चमोली,सुरेश गड़िया,अरविंद पाण्डे, रवि बहादुर,मेयर रुड़की अनीता देवी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर व सेना के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के समय विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहे।


दो बार रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने से पूर्व मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी, अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में केंद्र में मंत्री रहे। वह वर्ष 2007 व 2011 में दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान में उनकी बेटी ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं। उनका सोमवार सुबह 11:15 बजे देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।