इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

बाराबंकी में डंपर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंदा, चार की मौत

23 May 2026



बाराबंकी, 23 मई (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित झांसा गांव में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।


सीओ फतेहपुर जगतराम कन्नौजिया ने शनिवार को बताया कि मृतक नीरज किराए पर मैजिक चलाकर परिवार पालता था। उसके परिवार में पत्नी आरती, बेटा अनुराग, अंशु और बेटी अंशिका थी। परजिनों और लोगों से पता चला है कि शुक्रवार की रात खाना पीना खाकर सब घर में सो रहे थे। अचानक रात में बिजली कट गई तो नीरज पूरे परिवार को लेकर सड़क के किनारे सो गया। रात करीब दो बजे तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने पहले सड़क किनारे खड़े पेड़ में जोरदार टक्कर मारी, फिर बाहर सो रहे परिवार को कुचल दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।


हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा गया। वहीं, आरती की हालत नाजुक होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रेफर किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।