इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को स्नान करने से नहीं रोका गया, श्रद्धालुओं के बीच वाहन ले जाने की लगाई रोक : मेला प्रशासन

19 Jan 2026



प्रयागराज, 19 जनवरी (हि.स.)। मौनी अमावस्या स्नान पर्व निर्विघ्न संपन्न हो गया। इसको लेकर सोमवार को आईत्रिपल सी स्थिति मेला प्राधिकरण के सभागार में प्रयागराज मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के मामले में कहा कि संगम नोज पर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। ऐसे में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिष्यों और भक्तों के साथ पीपापुल नम्बर दो की बैरीकेटिंग को तोड़तकर अपने वाहन से संगम नोज पर ऐसे समय पहुंचे, जब श्रद्धालुओं का काफी दबाव था, उन्हें स्नान करने से नहीं रोका गया बल्कि निवेदन किया गया कि वाहन छोड़कर आप शिष्यों के साथ पैदल स्नान करने जा सकते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि संगम नोज पर तैनात सभी पुलिस अधिकारी लगभग तीन घंटे तक आग्रह किया और वापस जाने के लिए वापसी मार्ग को खाली रखा गया। यह बहुत बड़ा कार्य पुलिस के जवानों ने किया, लेकिन जब महाराज स्नान करने नहीं गए तो उनके वाहन को हटाया गया।




माघ मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश 18 अक्टूबर 2022 के निर्णय का अनुपालन करते हुए महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर किसी को भी वीआईपी सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य चार्य के नाम से कोई शिविर भी नहीं आवंटित किया गया। इन्हें ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य नहीं माना गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इन्हें बद्रीकाश्रम के नाम से जमीन का आवंटन किया गया है। ऐसे में हम इन्हें कैसे वीवीआईपी सुविधा उपलब्ध कराते। हम लोग मेले में आने वाले सभी साधु-संतों का सम्मान करते हैं। हालांकि मौनी अमावस्या के दिन किसी भी संत को परम्परा को छोड़कर स्नान करने की अनुमति नहीं दी है। स्वामी जी अपनी जिद पर अड़े हुए थे, हमें करोड़ों श्रद्धालुओं के जान की चिंता लगी हुई थी। यदि चूक हो जाती तो भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती। हम सभी संतों से विनम्र निवेदन करतें हैं कि वह सम्मान के साथ स्नान करके पुण्य के भागीदार बनें। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्दर कुमार ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को स्नान करने से रोकने के आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि महाराज से पैदल स्नान करने के लिए बार-बार आग्रह और निवेदन किय गया था। हालांकि इस दौरान यदि उनके शिष्यों के साथ कोई घटना हुई है, तो जांच कराई जाएगी। साक्ष्य और प्रमाण के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच कराई जा रही है, इस संबंध में सभी वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।