इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

उप्र के लखनऊ में सहारा शहर की भूमि पर बनेगा 'नया विधान भवन'

23 May 2026



लखनऊ, 23 मई (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नया भव्य और आधुनिक तकनीक से लैस विधानभवन का निर्माण कराया जाएगा। यह नया कॉम्प्लेक्स गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट चयन का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस नये विधानभवन के बनने से हजरतगंज में बना 98 साल पुराना विधानभवन रिटायर होकर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।


नगर निगम ने वर्ष 1994 में सहारा इंडिया समूह को 30 साल की लीज पर गोमती नगर में 245 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई थी। पिछले साल 2025 में लीज खत्म हो गई। लीज की शर्तों के उल्लंघन और अवधि पूरी होने के बाद नगर निगम व एलडीए ने जमीन वापस अपने कब्जे में ले ली। कुल 245 एकड़ प्रस्तावित भूमि में 170 एकड़ नगर निगम की और 75 एकड़ एलडीए के स्वामित्व की है। इसी जगह पर अब उत्तर प्रदेश का हाईटेक विधानभवन तैयार किया जाएगा।


इस नये कॉम्प्लेक्स को भविष्य में परिसीमन के बाद बढ़ने वाली विधायकों की संख्या को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। परिसर में विधानसभा के अलावा विधान परिषद, मंत्रियों के चैंबर, आधुनिक सुविधाएं, बेहतर पार्किंग, ग्रीन एरिया और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और पूरी तरह से पेपर लेस तकनीक के साथ सुगम वीआईपी मूवमेंट के हिसाब से विकसित (डिजाइन) किए जाने की योजना है।


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नए विधानभवन निर्माण को लेकर डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट चयन का टेंडर जारी किया गया है। इस टेंडर प्रक्रिया में इच्छुक कंपनियां 23 मई से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगी। कंसल्टेंट का चयन होने के बाद प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) और कुल निर्माण लागत तय की जाएगी। इस पूरी परियोजना के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तकनीकी पहलुओं पर काम करेगा। कंसल्टेंट की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। डिजाइन फाइनल होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रजेंटेशन दिया जाएगा।


उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी को 2026-27 के बजट में नये विधान भवन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। शासन ने चार फरवरी को ही एलडीए को जगह तय कर डिजाइन प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।


98 साल पुराना विधानभवन होगा रिटायर


उत्तर प्रदेश का विधानभवन (विधानसभा) 21 फरवरी 1928 में हजरतगंज क्षेत्र में बनकर तैयार हुआ था। लगभग 98 साल पुराने विधान भवन में वर्तमान में बढ़ती विधायकों की संख्या को देखते जगह की कमी हो रही है। वहीं वीआईपी मूवमेंट और सदन सत्र के दौरान मुख्य मार्ग होने के चलते यातायात व्यवस्था पर असर पड़ता है। नये विधानभवन के बनने से इन सब से निजात मिल सकेगी।