इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण

27 May 2026


-मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह बोले – क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता


नई दिल्ली, 27 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बुधवार को शाहबाद डेयरी के सी-ब्लॉक, सुनहरी चौक तथा लाला स्कूल रोड, शाहबाद डेयरी, बवाना में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


मंत्री ने बताया कि ये विकास कार्य मुख्यमंत्री विकास निधि (Chief Minister Development Fund) के अंतर्गत कराए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराना है।


इस मौके पर रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि शाहबाद डेयरी क्षेत्र में लंबे समय से सड़कों और नालियों की स्थिति बेहद खराब थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि बवाना विधानसभा के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं तथा जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।


मंत्री ने कहा कि शाहबाद का कोई भी ब्लॉक ऐसा नहीं छोड़ा जाएगा जहां पीने के पानी की समस्या बनी रहे। जिन क्षेत्रों में अब तक पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां नई पाइपलाइन डालने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि शाहबाद डेयरी में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और अब क्षेत्र में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।


उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में समयबद्धता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। किसी भी सड़क को खोदने से पहले उसके निर्माण और पूर्ण होने की समय-सीमा तय की जाए। यदि कोई सड़क लंबे समय तक अधूरी या खुदी हुई पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


मंत्री ने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्वयं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें और कहीं भी कमी दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य ऐसे होने चाहिए कि आने वाले वर्षों तक लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि सरकार केवल घोषणाओं में विश्वास नहीं करती, बल्कि जनहित में परिणाम आधारित कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बवाना से शाहबाद डेयरी तक आदर्श ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है, जिससे वर्षा और निकासी का पानी सीधे नालों तक पहुंचे तथा नालों की नियमित सफाई की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।


उन्होंने कहा कि लाखों रुपये की लागत से शाहबाद डेयरी में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।