इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

वलसाड के राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 एथलेटिक्स में डेकाथलॉन का गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

31 May 2026



वापी, 30 मई (एजेंसी.)। गुजरात के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। वलसाड जिले के चरवाड़ा गांव के 18 वर्षीय युवा एथलीट राहुल जाखड़ ने हांगकांग (चीन) में आयोजित 22वीं एशियन यू-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डेकाथलॉन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। राहुल ने न केवल भारत को स्वर्ण पदक दिलाया, बल्कि अंडर-20 वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।


27 से 31 मई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राहुल जाखड़ ने एथलेटिक्स की सबसे कठिन मानी जाने वाली डेकाथलॉन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। डेकाथलॉन में खिलाड़ियों को दो दिनों के दौरान 10 अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेना होता है, जिनमें 100 मीटर, 400 मीटर, 110 मीटर हर्डल्स, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और पोल वॉल्ट शामिल हैं।


राहुल ने इन सभी स्पर्धाओं में बेहतरीन संतुलन और निरंतरता दिखाते हुए कुल 7,185 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ वह एशिया के सर्वश्रेष्ठ यू-20 डेकाथलीट बन गए हैं। साथ ही उन्होंने विश्व रैंकिंग में भी शीर्ष-8 खिलाड़ियों में स्थान बना लिया है।मैदान देखकर जागा था एथलीट बनने का सपना


मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले से संबंध रखने वाले राहुल का परिवार पिछले लगभग 30 वर्षों से वलसाड के वापी में रहकर निर्माण व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। राहुल की सफलता की कहानी किसी प्रेरणादायक फिल्मी कथा से कम नहीं है।


कुछ वर्ष पहले राहुल अपने पिता के साथ शाम के समय टहलने निकले थे। एक मैदान में खिलाड़ियों को अभ्यास करते देख उनके मन में एथलीट बनने की इच्छा जागी। अगले ही दिन उन्होंने भी दौड़ का अभ्यास शुरू कर दिया। बाद में स्कूल की ओर से खेल महाकुंभ में भाग लेकर लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता, जिसने उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी।राहुल ने अपने खेल करियर की शुरुआत बनासकांठा के गढ़ स्थित जिला स्तरीय खेल विद्यालय (DLSS) में कोच विपुल चौधरी के मार्गदर्शन में की। वर्ष 2024 में उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (SAG) के नडियाद स्थित हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में चयनित किया गया।


यहां कोच शिवम उपाध्याय, धर्मेंद्र परमार और सतेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में राहुल ने डेकाथलॉन की जटिल तकनीकों में महारत हासिल की। आज वही युवा, जो कभी मैदान के बाहर खड़े होकर खिलाड़ियों को देखा करता था, एशिया के विजेता मंच पर खड़ा होकर देश और गुजरात का नाम रोशन कर रहा है।राहुल जाखड़ ने अपनी सफलता का श्रेय गुजरात सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था को देते हुए कहा, "गुजरात सरकार ने हमें जो विश्वस्तरीय सुविधाएं और अवसर प्रदान किए हैं, उसी की बदौलत यह उपलब्धि संभव हो पाई है। अब मेरा अगला लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में भारत का तिरंगा लहराना है, जिसके लिए मैं दिन-रात मेहनत करने को तैयार हूं।"राहुल जाखड़ की यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन के दम पर ग्रामीण स्तर से निकली प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास

रच सकती हैं।