इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

दिनदहाड़े तंमचे के बल पर किशोरी को किया अगवा

20 Jan 2026


--परिजनों और ग्रामीणों ने खदेड़ कर तीन आरोपितों को पकड़ा


हमीरपुर, 20 जनवरी (हि.सं.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव में मंगलवार को हथियारबन्द युवकों ने गांव की एक किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने बिवांर थाना में चार नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आज शाम परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा निवासी कुंदन राजपूत पुत्र लालदीवान ने बताया कि उसकी पुत्री राखी मंगलवार को घर के बाहर बने शौचालय गई थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो उसने और उसके पुत्र राहुल ने जाकर देखा, तो चार लड़के रिंकू उर्फ डूंगर पुत्र सुभाष, शिवविशाल उर्फ बउवा पुत्र रामऔतार वर्मा, ऋषि यादव पुत्र महेश निवासीगण महेरा और दुर्गेश पुत्र छत्रपाल खंगार निवासी खड़ेही लोधन उसे तमंचा की नोक पर घसीटते हुए ले जा रहे थे। बताया कि शोर मचाकर उसने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और उन्हें खदेड़ा तो वे गांव देवी मंदिर तरफ भागे। पिता के अनुसार उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर तीन आरोपितों शिवविशल, दुर्गेश और ऋषि को पकड़ लिया। बताया कि आरोपितों ने मारने की नीयत से तमंचा निकाला लेकिन ऋषि नाले में गिर गया जिससे तीनों पकड़ लिए गये। जबकि चौथा रिंकू पुत्री को तमंचे की नोक पर उसके सामने से जबरन गया। बताया पकड़े गए आरोपितों के पास से दो अवैध तमंचे और तीन कारतूस भी मिले, जिन्हें पुलिस को सौंप दसीओ मौदहा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को शाम बताया कि पिता की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, तीन पकड़े गए हैं। जिनमें से घायल ऋषि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा चौथे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी रही है। किशोरी के भाई राहुल और गांव के मूल निवासी पीएनवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजयपाल राजपूत, महेश्वरीदीन राजपूत, ग्राम प्रधान रामकिशोर समेत तमाम ग्रामीणों ने बताया कि चारों आरोपित बिच्छू गैंग के सदस्य हैं और रोजाना अपने अन्य गांवों के साथियों के साथ अवैध असलहे लेकर गांव में दहशत फैलाते रोजाना घूमते हैं। आरोप लगाया कि पुलिस की लचर कार्यशैली से ये पहले भी कई घटनाएं कर चुके हैं, लेकिन बड़ी आसानी से छूट जाते हैं। लोगों का कहना है कि बिच्छू गैंग के आतंक से गांव में दहशत है।िया।






About Us

Indraprastha News is a trusted digital news platform delivering fast, factual, and fearless journalism across India.

Contact

237, Rajendra Nagar Industrial Area, Mohan Nagar, Ghaziabad - 201007

info@indraprastha.news