इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

कॉक्रोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ 6 जून को प्रदर्शन का किया ऐलान

01 Jun 2026



नई दिल्ली, 01 जून (एजेंसी)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नाम से सोशल मीडिया हैंडल चलाने वाले अभिजीत दीपके ने 6 जून को भारत लौटकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है।


अमेरिका के बोस्टन में रह रहे महाराष्ट्र निवासी अभिजीत दीपके ने सोमवार को ‘काकरोच इज बैक’ नामक एक्स अकाउंट पर साझा वीडियो में कहा कि वह शनिवार, 6 जून की सुबह भारत लौटेंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत लौटने का निर्णय लिया है। प्रश्नपत्र लीक के कारण नीट के छात्रों की आत्महत्या और लाखों बच्चों की मेहनत बर्बाद हुई है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।


दीपके ने दावा किया कि इस मुद्दे पर उनकी याचिका पर 8 लाख छात्रों ने हस्ताक्षर किए हैं और देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।


उन्होंने कहा कि नीट के 22 लाख अभ्यर्थी, सीबीएसई के 17 लाख छात्र, सीयूईटी के 16 लाख छात्र और एसएससी जीडी के 16 लाख छात्र कुल मिलाकर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है। दीपके ने समर्थकों से अपील की कि वे 6 जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करें और मिलकर संसद मार्ग थाने से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगें।


सीजेपी संस्थापक ने कहा कि अब समय आ गया है कि छात्र संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें। उन्होंने सरकार से जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों और व्यवधानों ने छात्रों को गंभीर रूप से चिंतित कर दिया है।