इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

इंदौर: घर के बाहर खड़े वाहनों में लगाई आग, ऑटो और दो बाइक जलकर खाक

02 Jun 2026



-बदबू और शोर सुनकर जागे लोग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


इंदौर, 02 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की साईं सुमन कॉलोनी में सोमवार देर रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी। आग लगने से एक ऑटो रिक्शा, दो बाइक, बिजली मीटर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक, साईं सुमन कॉलोनी निवासी संजय डाबी की शिकायत पर जीत उर्फ बब्बन यादव और अर्पित ठाकुर के खिलाफ आगजनी और विवाद करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता संजय डाबी ने बताया कि सोमवार रात दोनों आरोपी उनके घर के सामने खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। घर में मेहमान होने के कारण उन्होंने आरोपियों को समझाइश देकर वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। रात में भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। कुछ देर बाद जलने की तेज बदबू आने लगी और पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिवार के लोग बाहर निकले। बाहर देखा तो घर के सामने खड़ी ऑटो रिक्शा, पड़ोसी जयप्रसाद की बाइक सहित अन्य वाहनों में आग लगी हुई थी।


संजय डाबी का आरोप है कि उन्होंने मौके पर दोनों आरोपियों को देखा और पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एक ऑटो रिक्शा और दो बाइक पूरी तरह जल चुकी थीं। आग की चपेट में आने से बिजली मीटर और आसपास रखा अन्य सामान भी नष्ट हो गया। फिलहाल बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की गतिविधियों और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।