इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

धनबाद मंडल के रजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी होने पर कई ट्रेनें रद्द

04 Jun 2026



रांची, 04 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। धनबाद रेल मंडल के रजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेल होने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। इस घटना के कारण रांची मंडल से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से समाप्त या परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया। रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रांची–सासाराम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जबकि राजधानी एक्सप्रेस और अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया।


रेलवे के अनुसार रांची मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगीः


इस दौरान जो ट्रेनें रद्द रहेंगी उनमें ट्रेन संख्या 18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रही। वहीं ट्रेन संख्या 18636 सासाराम – रांची एक्सप्रेस 05 जून को रद्द रहेगी।


ट्रेनों का आंशिक समापनः

ट्रेन संख्या 18613 रांची – चोपन एक्सप्रेस का गुरुवार को बरवाडीह स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ। वहीं इस दौरान जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया उनमें ट्रेन संख्या 12873 हटिया – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस गुरुवार को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – हजारीबाग टाउन – कोडरमा – गया – सोन नगर – गढ़वा रोड लिंक केबिन – गढ़वा होकर चलाई गई। साथ ही ट्रेन संख्या 20407 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – कोडरमा – गया – पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर गई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस यात्रा अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राजाबेड़ा – गोमो – गया - सोन नगर - पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर गुरुवार को गई। यह जानकारी गुरुवार को रेलवे की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।


गौरतलब है कि धनबाद रेल मंडल के राजहरा स्टेशन पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के बाद कई यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया। रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक बहाली के कार्य में जुटी हैं।