इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

मिजोरम, त्रिपुरा और बंगाल में ईडी की छापेमारी, 142 करोड़ रुपये की मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धनशोधन का मामला

08 Jun 2026



नई दिल्ली, 08 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल राज्यों में चार जगह पर छापेमारी की। जांच में अब तक 142 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) का पता चला है। मामला म्यांमार और बांग्लादेश से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से संबंधित है।


ईडी के आइजोल उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत यह कार्रवाई की। यह जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की अगरतला जोनल यूनिट द्वारा दर्ज मामले पर आधारित है। इस मामले में 21 अगस्त 2025 को त्रिपुरा में 49.101 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।


ईडी के अनुसार, जांच में एक संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ है, जो म्यांमार से मिजोरम के चम्फाई-जोखावथार क्षेत्र के रास्ते मेथामफेटामिन भारत लाता था। इसके बाद खेप को त्रिपुरा में मौजूद रिसीवरों तक पहुंचाया जाता था।


जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करी से अर्जित धन को कई बैंक खातों और शेल कंपनियों के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर छिपाया और स्थानांतरित किया गया। अब तक 142 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध धनराशि की पहचान की जा चुकी है।


ईडी ने बताया कि त्रिपुरा में जिन स्थानों पर कार्रवाई की गई, वे बांग्लादेश सीमा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जबकि मिजोरम में छापेमारी का एक स्थान म्यांमार सीमा से लगभग 500 मीटर दूर है। एजेंसी मामले में धन के प्रवाह, तस्करी नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।