इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस मामले में अदालत में आरोपपत्र दाखिल

08 Jun 2026



धर्मांतरण, यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप


नासिक, 08 जून (एजेंसी)। महाराष्ट्र के नासिक की टीसीएस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी के कथित यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में दर्ज 9 अपराधों से संबंधित आरोपपत्र (चार्जशीट) आज अदालत में प्रस्तुत किया है, जिसमें वर्ष 2022 से 2026 के बीच हुई कथित घटनाओं का विवरण शामिल किया गया है।


पुलिस के आरोपपत्र के अनुसार, मुख्य आरोपित निदा खान से पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जांच में यह दावा किया गया है कि पीड़िता का नाम बदलकर उसका धर्मांतरण कराया गया था। साथ ही, पीड़िता को नमाज़ पढ़ने का प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।


आरोपपत्र में उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान पीड़िता के मोबाइल फोन से इस्लाम धर्म से संबंधित कई ऑडियो क्लिप और कुछ मोबाइल एप्लिकेशन पाए गए। इसके अलावा, पीड़िता को विशेष धार्मिक साहित्य, वीडियो और सोशल मीडिया सामग्री दिखाकर उस पर प्रभाव डालने का प्रयास किए जाने का भी दावा पुलिस ने किया है।


चार्जशीट के अनुसार, आरोपित दानिश शेख, तौफिक अत्तार और निदा खान ने कथित रूप से मिलकर पीड़िता की परिस्थितियों का फायदा उठाया। आरोप है कि नौकरी दिलाने के बाद उन्होंने पीड़िता पर मानसिक और धार्मिक दबाव बनाया तथा उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान दिए।


मुख्य आरोपित दानिश शेख पर विवाह का झांसा देकर यौन शोषण करने, आर्थिक धोखाधड़ी करने और जातिसूचक अपमान करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, तौफिक अत्तार पर कार्यस्थल पर महिला की मर्यादा भंग करने (छेड़छाड़) का आरोप लगाया गया है।


आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि पीड़िता को उसकी इच्छा के विरुद्ध धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए मजबूर किया गया। विशेष प्रकार के वस्त्र पहनने का दबाव डाला गया तथा धार्मिक कारणों से भय उत्पन्न कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।


मामले के एक अन्य आरोपित मतीन पटेल पर मुख्य आरोपित को गिरफ्तारी से बचाने के लिए शरण देने का आरोप है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अदालत में विभिन्न साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।