इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

बाराबंकी : हैदरगढ़ में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से लगी भीषण आग, दो की जलकर मौत

10 Jun 2026


बाराबंकी, 10 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंक में कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ग्राम चौबीसी के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे के दाैरान वाहनाें में आग लग जाने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। मुर्गी दाना लदे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर के टकराने से दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।


पुलिस के अनुसार ट्रेलर में चालक समेत चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद लगी आग में ट्रेलर चालक और एक अन्य सवार जिंदा जल गए। एक शव मुर्गी दाने के ढेर में दब गया, जिसे फायर ब्रिगेड ने सुबह छह घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में निगोंहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) व एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रक के चालक व सवारों का अभी पता नहीं चल सका है।


प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की उम्र और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया।