इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग प्लाजा की आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हुई

22 Jan 2026



इस्लामाबाद, 22 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के कराची में एमए जिन्ना रोड पर स्थित गुल शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि इमारत के अंदर एक ही दुकान से 30 शव बरामद किए गए हैं।


दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिण) असद रजा ने बताया कि शव एक क्रॉकरी की दुकान में मिले हैं। इसके बाद मलबे को हटाने का काम अस्थायी रूप से रोक दिया ताकि पहले शवों को निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि आग लगने के बाद कई लोगों ने धुएं और आग से बचने की कोशिश में खुद को दुकान के अंदर बंद कर लिया।


उपायुक्त (दक्षिण) जावेद नबी खोसो ने घोषणा की कि रेस्क्यू 1122 को प्लाजा में आखिरी तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरा होने के बाद बिल्डिंग को गिरा दिया जाएगा। ढांचे को गिराने की जिम्मेदारी सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी की होगी। वैसे भी प्लाजा का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा ढह चुका है। प्लाजा की छत से 32 वाहन और कई बड़े जनरेटर हटा दिए हैं।


उपायुक्त ने कहा कि पास के रामपा प्लाजा को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने आसपास की इमारतों को होने वाले संभावित खतरों का पता लगाने के लिए सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी से बिल्डिंग प्लान और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।