इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

अमेजन प्रीमियर पर रायगढ़ के कलाकार मोहन सागर अभिनीत हिंदी वेब सीरीज़ राख हुई रिलीज़

13 Jun 2026


रायगढ़ , 13 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे ग्राम गेजामुड़ा की पगडंडियो से निकल कर माया नगरी मुंबई में कला के क्षेत्र में अपनी पहचान क़ायम करने वाले कलाकार मोहन सागर ने फ़िल्मी दुनिया में भी शानदार एंट्री करते हुए अपनी कला का लोहा मनवाया है l बीते शुक्रवार को अमेजन प्रीमियर हिंदी वेब सीरीज़ “राख़” रिलीज़ हो गई है, जिसमें मोहन सागर अभिनय करते नज़र आ रहे हैं l


प्रोसित राॅय द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज़ में अली फ़ज़ल, सोनाली बेंद्रे और दिव्येन्दु भट्टाचार्य जैसी स्टार कास्ट को लिया गया हैl इन्हीं सब के साथ मोहन सागर ने एक यूनिक करैक्टर को बख़ूबी जिया है। सस्पेंस से भरी यह फ़िल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है l

रायगढ़िया कलाकार मोहन सागर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल म्युनिसिपल स्कूल से पढ़ाई की, कलागुरू वेदमणी सिंह से संगीत की आधारभूत तालीम लेकर इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय से वरिष्ठ रंग प्रशिक्षक डाॅ. योगेन्द्र चौबे से रंगमंच की शिक्षा लेकर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली का रुख़ कियाl जहां रंगमंडल (रेपर्टरी) में चार साल रहे, देश के शीर्षस्थ रंग निर्देशकों के साथ काम करने का अनुभव लेकर मोहन मुंबई पहुंचेl मोहन ने अपने लक्ष्य के प्रति फ़ोकस्ड रहते हुए छोटे बड़े फ़िल्म और धारावाहिकों में काम करना शुरू किया, मोहन मुंबई में फ़्री-लांसर के तौर पर लगातार थियेटर भी कर रहे हैं l



मोहन के इस नये काम को लेकर रायगढ़ के कलाकारों रंगकर्मियों तरुण बघेल, डाॅ. योगेन्द्र चौबे, हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा, रविन्द्र चौबे, अनुपम पाल, टिंकू देवांगन सहित उनसे जुड़े तमाम लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल रचनात्मक क्रियाशील भविष्य के लिए शुभकामनायें दी हैं।