इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

रूसी सेना का दावा, पिछले 24 घंटाें में यूक्रेन के 1100 से ज़्यादा सैनिक मारे गए

13 Jun 2026



मॉस्को, 13 जून (एजेंसी)। रूस ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में पांच रूसी सैन्य टुकड़ियों के साथ मोर्चों में यूक्रेन के लगभग 1125 सैनिक मारे गये हैं और इसके अलावा भारी मात्रा में सैन्य साजाे सामान का नुकसान हुआ है।


रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, "रूस की वोस्तोक (पूर्व) सैन्य टुकड़ी के साथ लड़ाई में यूक्रेनी सेना ने 510 से ज़्यादा सैनिक, तीन बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, आठ गाड़ियां और अमेरिका में बना 155 मिमी का पैलाडिन सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी सिस्टम खो दिया है।"


मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, पिछले एक दिन में सेंत्र (मध्य) सैन्य टुकड़ी ने 315 से ज़्यादा, सेवर (उत्तर) सैन्य टुकड़ी ने 235 से ज़्यादा, ज़ापाद (पश्चिम) सैन्य टुकड़ी ने 220 से ज़्यादा, युगा (दक्षिण) सैन्य टुकड़ी ने 115 तक और निपर सैन्य टुकड़ी ने करीब 45 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा, इन सैन्य मोर्चों पर साजो-सामान का भी काफी नुकसान हुआ है।


मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के लंबी दूरी के ड्रोन भंडारगृह, यूक्रेनी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऊर्जा एवं यातायात के बुनियादी ढांचों और 142 इलाकों में यूक्रेनी सेना की टुकड़ियों एवं विदेशी भाड़े के सैनिकों के अस्थायी ठिकानों पर भी हमले किए।