इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

ज्ञान विंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

15 Jun 2026



पटना, 15 जून (हि.स.)। बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञान विंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को राहत देते हुए पटना सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। सोमवार को यह मामला एडीजे-33 की अदालत में सुनवाई के लिए आया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान करने का आदेश दिया।


इससे पहले रौशन आनंद की जमानत याचिका मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने जिला जज की अदालत में पुनः जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता ने अतिरिक्त समय की मांग करते हुए टाइम पिटीशन दाखिल किया था, जिसके चलते अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर इसे सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया था।


सोमवार को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की विस्तृत बहस के बाद अदालत ने रौशन आनंद को जमानत देने का निर्णय सुनाया।


दरअसल, यह पूरा मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब चर्चित शिक्षक खान सर के संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद संस्थान प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रबंधन की ओर से कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया था कि ज्ञानविंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव सहित अन्य लोगों ने हमले और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और उन्हें अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद से वे पटना की बेऊर जेल में बंद थे। इस गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का एक वर्ग भी सक्रिय हुआ था, जिन्होंने पटना में कैंडल मार्च निकालकर रौशन आनंद के समर्थन में प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी।


इसी बीच मामले ने नया मोड़ उस समय लिया जब रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। प्रिंस यादव इस मामले में नामजद आरोपित थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी और इसी दौरान उनके नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में ठहरे होने की सूचना मिली, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की बात सामने आई।


इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज रही, वहीं ज्ञान विंदु कोचिंग संस्थान के संचालक की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों ने लगातार प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना निष्पक्ष जांच के किसी को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।