इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

सूर्य की उत्तरायण यात्रा रविवार को होगी पूर्ण, कुछ पल के लिए गायब हो जाएगी आपकी परछाई

20 Jun 2026


- मप्र के 14 जिलों में मनेगा जीरो शैडो डे उत्सव, दिन की अवधि साल की सबसे लंबी और रात होगी सबसे छोटी


भोपाल, 20 जून (एजेंसी)। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए रविवार, 21 जून का दिन खास होने जा रहा है। इस दिन सूर्य अपनी उत्तरायण यात्रा पूरी करने जा रहा है। छह महीने पहले 21 दिसम्बर से आरंभ हुई इस यात्रा का रविवार दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर समापन होगा। इस दौरान कुछ पल के लिए आपकी परछाई गायब हो जाएगी।


मप्र की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शनिवार को इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कर्क रेखा पर स्थित स्थानों में स्थानीय दोपहर के समय सूर्य बिल्कुल सिर के ऊपर होगा, जिससे इन स्थानों पर कुछ पल के लिए सीधे खड़े व्यक्ति या किसी खंभे की परछाई गायब हो जाएगी। इस घटना को जीरो शैडो डे कहा जाता है।


उन्होंने बताया कि यह खगोलीय चमत्कार पूरे प्रदेश मे नहीं होगा, बल्कि केवल कर्क रेखा में आने वाले स्थानों पर ही सीमित रहेगा। इस दिन मध्य प्रदेश के 14 जिलों के कर्क रेखा पर स्थित नगरों एवं स्थानों पर इस घटना होगी।


सारिका ने बताया कि 21 जून का यह दिवस इसलिए भी खास है कि क्योंकि यह इस साल का सबसे लंबी अवधि का दिन और सबसे छोटी रात भी रहेगी। इस दिन सूर्य उत्त्री गोलार्द्ध मे अपनी चरम सीमा पर होगा, जिसे वैज्ञानिक भाषा मे समर सॉल्सटिस कहा जाता है।


सारिका ने कर्क रेखा के आसपास रहने वाले आमलोगों और बच्चों से अपील की है कि वे आज इस खगोल उत्सव को अवश्य मनाएं। उन्होंने बताया कि इसे देखने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है। अपने जिले के निर्धारित समय के कुछ देर पहले खुली धूप वाली जगह या छत पर जाएं। वहां एक पीवीसी पाइप, पानी की बोतल या लकड़ी के डंडे को समतल जमीन पर सीधा खड़ा करें या स्वयं सीधे खड़े हों। ठीक सोलर नून के समय वस्तु और आपकी खुद की परछाई आपके पैरों के नीचे सिमटकर पूरी तरह छिप जाएगी। तो आइए, मिलकर सूर्य की उत्तरायण यात्रा पूरी होने के इस वैज्ञानिक पर्व का लाइव गवाह बनें।


मध्य प्रदेश के इन 14 जिलो के स्थानों पर गायब होगी परछाई–


जिले का नाम - स्थानीय सोलरनून का समय


शहडोल - दोपहर 12 बजकर 06 मिनट


उमरिया - दोपहर 12 बजकर 09 मिनट


कटनी - दोपहर 12 बजकर 10 मिनट


जबलपुर - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट


दमोह - - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट


सागर - दोपहर 12 बजकर 16 मिनट


रायसेन - दोपहर 12 बजकर 20 मिनट


विदिशा - दोपहर 12 बजकर 20 मिनट


भोपाल - दोपहर 12 बजकर 22 मिनट


सीहोर - दोपहर 12 बजकर 23 मिनट


राजगढ़ - दोपहर 12 बजकर 25 मिनट


आगरमालवा - दोपहर 12 बजकर 27 मिनट


उज्जैन - दोपहर 12 बजकर 28 मिनट


रतलाम - दोपहर 12 बजकर 31 मिनट