इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

रेवंत रेड्डी ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की, आदिलाबाद एयरपोर्ट, डीआरडीओ परियोजना पर मांगा सहयोग

22 Jun 2026



नई दिल्ली, 22 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गांधी सरोवर परियोजना के लिए रक्षा विभाग की भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित किए जाने पर रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।


मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए रेड्डी ने आदिलाबाद एयरपोर्ट के विकास को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण, उपयोगिताओं के स्थानांतरण और अन्य आवश्यक कार्यों में राज्य सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय एकता और रक्षा से जुड़े मामलों में तेलंगाना सरकार हर संभव सहायता और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।


मुख्यमंत्री ने आदिलाबाद में भारतीय वायुसेना के हवाई अड्डे के व्यापक विस्तार के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय वायुसेना टर्मिनल और नागरिक उड्डयन विभाग के टर्मिनल भवन के साथ-साथ बड़े पैमाने पर कार्गो, एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) और हैंगर सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।


रेड्डी ने कहा कि मध्य पूर्व एशिया में हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर आदिलाबाद एयरपोर्ट विश्वस्तरीय एयरलाइंस के लिए हैंगर स्थापित करने की दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त है और इसे उसी दिशा में विकसित किया जाना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से तेलंगाना के महबूबनगर जिले के देवरकद्रा के निकट चयनित स्थल पर डीआरडीओ और डीआरडीएल से संबंधित एक महत्वपूर्ण परियोजना को तत्काल मंजूरी देने का भी आग्रह किया।