इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

नवीन पटनायक ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा- 2029 के चुनाव में मैं ही करूंगा बीजद का नेतृत्व

25 Jun 2026


भुवनेश्वर, 25 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वर्ष 2029 के आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व वही करेंगे। उनके इस बयान के साथ ही पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता कार्तिकेयन को पार्टी के भविष्य के चेहरे के रूप में पेश किए जाने संबंधी अटकलों पर विराम लग गया है।


बीजद मुख्यालय शंख भवन में पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता कार्तिकेयन को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवीन पटनायक ने अपनी मंशा साफ कर दी।


सुजाता कार्तिकेयन के बीजद में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि पूर्व नौकरशाह एवं वी.के. पांडियन की पत्नी सुजाता को वर्ष 2029 के चुनावों के लिए पार्टी के संभावित नेतृत्व के रूप में तैयार किया जा सकता है। हालांकि, नवीन पटनायक के ताजा बयान ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।


मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा, “मैं मीडिया और सभी लोगों की जानकारी के लिए एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि अगले चुनाव में बीजू जनता दल का नेतृत्व मैं ही करूंगा। मैं इसे पूरी तरह स्पष्ट कर देना चाहता हूं।”


इससे पहले दिन में नवीन पटनायक ने शंख भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी, जहां उन्होंने सुजाता कार्तिकेयन का औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।