इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

\'नागबंधम\' का नया गीत \'वीरा नागा\' रिलीज

27 Jun 2026



पैन इंडिया फिल्म 'नागबंधम' का बहुप्रतीक्षित गीत 'वीरा नागा' रिलीज हो गया है। ट्रेलर के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बनी उत्सुकता को यह गीत और बढ़ा रहा है। 'वीरा नागा' नागा साधुओं के साहस, त्याग और सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प को भव्य अंदाज में प्रस्तुत करता है। गीत में शिव तांडव की ऊर्जा, आध्यात्मिक शक्ति और योद्धा भावना का प्रभावशाली संगम देखने को मिलता है, जिसने इसे एक अलग पहचान दी है।


गीत के विजुअल्स इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं। बर्फ से ढकी वादियों के बीच नागा साधुओं की वीर मुद्राएं, शिवलिंग के समक्ष उनकी आध्यात्मिक साधना और सनातन की रक्षा का संकल्प पूरे गीत को भव्यता प्रदान करता है। निर्माताओं किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने कहा कि 'वीरा नागा' सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि साहस, ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव है। वहीं निर्देशक अभिषेक नामा के अनुसार, यह गीत फिल्म की मूल भावना को दर्शकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।


रहस्य, पौराणिक कथाओं, एडवेंचर और शानदार विजुअल्स से भरपूर 'नागबंधम' में विराट कर्ण, नभा नटेश, दक्षा नागरकर, ऋषभ साहनी और महेश मांजरेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने निक स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले किया है। ज़ी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।