इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

श्रीखंड महोदेव यात्रा खराब माैसम के चलते अगले आदेशों तक स्थगित

28 Jun 2026



कुल्लू, 28 जून (एजेंसी)। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने इस वर्ष होने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। यह कड़ा निर्णय संयुक्त विशेषज्ञ निरीक्षण दल की रिपोर्ट और यात्रा मार्ग पर संभावित प्राकृतिक आपदाओं के गंभीर खतरे को देखते हुए लिया गया है।


विशेषज्ञ दल की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा


प्रशासन द्वारा गठित किए गए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान (एबीवीआईएमएएस) मनाली, राजस्व विभाग और वन विभाग के विशेषज्ञों के संयुक्त दल ने यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया था। दल द्वारा 8 जून, 2026 को सौंपी गई रिपोर्ट में भीमद्वारी से पार्वती बाग तक के मार्ग को अत्यधिक खतरनाक एवं असुरक्षित बताते हुए इस पर रोक लगाने की सिफारिश की गई थी।


वैकल्पिक मार्ग भी फेल


इसके बाद प्रशासन ने एक वैकल्पिक मार्ग की संभावना भी तलाशी, लेकिन 18 जून की रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने उसे भी खारिज कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा और प्रस्तावित दोनों ही मार्ग तीव्र ढलानों, ढीली व अस्थिर मिट्टी, संकरे रास्तों और कई नालों से होकर गुजरते हैं, जहां भूस्खलन, चट्टानें गिरने, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और मलबा आने का भारी खतरा है।


विशेषज्ञों का मानना है कि भीमद्वारी और पार्वती बाग के बीच किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव अभियान चलाना बेहद कठिन होगा। नालों के आसपास की जमीन खोखली होने के कारण वहां अस्थायी रोपिंग या कैंप लगाना भी सुरक्षित नहीं है।


3 दिन के भीतर हटाए जाएंगे सभी शिविर


जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार, यात्रा मार्ग पर स्थापित किए गए सभी अस्थायी शिविरों, टेंटों, राशन की दुकानों और अन्य ढांचों को आदेश जारी होने की तिथि से तीन दिनों के भीतर हटाना होगा।


पुलिस अधीक्षक कुल्लू, एसडीएम निरमंड और प्रभागीय वन अधिकारी (लूहरी वन प्रभाग) को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश न करे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।