इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया था : गिरीश चंद्र यादव

29 Jun 2026



जौनपुर, 29 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। यूपी के जौनपुर में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने लुंबिनी दूध्धी राष्ट्रीय राजमार्ग से आईटीआई इंदिरा गांधी स्टेडियम होकर जाने वाली करंजाकला सैदपुर गड़ऊर देवकली भदेठी सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास सोमवार को किया । उन्होंने बताया कि यह 9 करोड़ 26 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा शहर में फ्लाईओवर व रेलवे अंडर पास की सौगातें मिल चुकी हैं। जल्द ही सब निर्माण होगा।


प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सड़क चौड़ीकरण शिलान्यास के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा जो भी सरकारी रही हैं वह देश और प्रदेश को बर्बाद किया था। जब से भाजपा ने सत्ता सम्भाली है तब से विकास के लिए वह हर संभव कदम उठा रही है। लोगों को बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा सड़क अन्य संसाधन की सुविधायें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा जौनपुर जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री को हमने फ्लाईओवर का डिमांड किया तो उन्होंने कहा कि सारा फ्लाईओवर जौनपुर में ही बनवाएंगे क्या ? उन्होंने जगदीशपुर आदमपुर नईगंज प्रयागराज रोड पर तत्काल फ्लाईओवर की स्वीकृति दी। साथ में खेतासराय के आगे रेलवे फ्लाईओवर की जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी और करीब एक दर्जन स्थानो पर रेलवे अंडरपास बनने की स्वीकृति मिल गई है। कई जगह बन भी चुके हैं। जल्द ही रेलवे पार करने की समस्या हो या अन्य जाम की समस्या हो सब समाप्त हो जाएंगी। रिंग रोड शीघ्र कंप्लीट होंगे। आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। चौमुखी विकास योगी मोदी सरकार कर रही है। हमने तत्परता से गोमती नदी की समस्याओं का समाधान किया और आगे सकारात्मक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को जो भी सुविधा जरूरत होगी उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा । भाजपा नेता सुनील कुमार यादव मम्मन ने संबोधित करते हुए कहा कि बिजली पानी स्वास्थ्य चिकित्सा खेल संसाधन के साथ- ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरह की समस्याओं के निदान पर ध्यान दिए जा रहे हैं। शौचालय नाली खड़ंजा बिजली व्यवस्था पानी व्यवस्था बेहतर किया गया। विकास की गंगा योगी मोदी सरकार बहा रही है। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह दीपक ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सिंह झिनकू , महामंत्री अजय सिंह खर्चू ,राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, शरद सिंह, मौजूद रहे।