इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

वन्यजीव संरक्षण के लिए समाधान आधारित नीतिगत हस्तक्षेप जरूरीः भूपेन्द्र यादव

09 Jul 2026



नई दिल्ली, 09 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए तकनीकी और सामाजिक अध्ययन तथा पारंपरिक ज्ञान के उपयोग के साथ समाधान आधारित नीतिगत हस्तक्षेप जरूरी है।


राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 91वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण भारत के पर्यावरणीय शासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वन्यजीव क्षेत्रों में और उनके आसपास विकास परियोजनाओं के निर्णय लेते समय वैज्ञानिक योजना, आवास संपर्क और प्रभावी शमन उपायों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।


इस बैठक में कई महत्वपूर्ण संरक्षण मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें ग्रेटर वन-हॉर्न्ड राइनो (एक सींग वाले गैंडे) के लिए राइनो डीएनए इंडेक्सिंग सिस्टम आधारित दीर्घकालिक संरक्षण रणनीति, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) के संरक्षण की भविष्य की रणनीति और पिग्मी हॉग को प्रजाति पुनर्प्राप्ति कार्यक्रम में शामिल करने जैसे विषय प्रमुख रहे। इसके साथ इस बैठक में देशभर की 100 से अधिक विकास परियोजनाओं पर विचार किया गया।


बैठक में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड और उसकी स्थायी समिति की पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई। इनमें सड़क और पुल निर्माण, रक्षा अवसंरचना, पेयजल आपूर्ति, संचार टावर, बिजली ट्रांसमिशन लाइन, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पाइपलाइन, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल थीं। इन परियोजनाओं का मूल्यांकन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत आवश्यक वन्यजीव स्वीकृति के लिए किया गया।


समिति ने संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की और गैंडा, स्लॉथ बियर तथा ग्रेट इंडियन बस्टर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रकाशनों का विमोचन किया। इसके साथ समिति ने परियोजनाओं के पारिस्थितिक प्रभाव, जनहित और राष्ट्रीय विकास में उनके महत्व तथा वन्यजीवों और उनके आवासों पर प्रभाव कम करने के लिए प्रस्तावित उपायों की समीक्षा की।