इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

11 Jul 2026



एथेंस|बर्लिन, 11 जुलाई (एजेंसी)। ग्रीस से जर्मनी जा रही रायनएयर के बोइंग 737 विमान की उड़ान के दौरान खिड़की टूटने की घटना सामने आई है। हादसे में खिड़की के पास बैठा एक 61 वर्षीय यात्री घायल हो गया। एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान सुरक्षित रूप से वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया, जबकि खिड़की टूटने के कारणों की जांच की जा रही है।


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को ग्रीस के थेसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही फ्लाइट एफआर1879 में हुई, जिसका संचालन माल्टा एयर द्वारा रायनएयर के लिए किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी समस्या आई। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इंजन से निकले मलबे का एक टुकड़ा विमान के फ्यूज़लेज से टकराया और इससे केबिन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई।


रिपोर्टों के अनुसार, खिड़की के पास बैठे सर्बिया के 61 वर्षीय यात्री को तेज हवा और दबाव में बदलाव के कारण चोटें आईं। विमान के उतरने के बाद उन्हें सदमे की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि उन्होंने सीट बेल्ट पहन रखी थी, जिससे वे विमान के बाहर नहीं गिरे। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि उनकी पत्नी ने उनके पैर पकड़ लिए और अन्य यात्रियों की मदद से उन्हें सुरक्षित अंदर खींच लिया गया।


घटना के बाद विमान के केबिन में अफरातफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्षतिग्रस्त खिड़की दिखाई दे रही है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि केबिन का दबाव कम होने के कारण ऑक्सीजन मास्क स्वतः नीचे आ गए।


रायनएयर ने अपने बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह थेसालोनिकी से मेमिंगेन जा रही उड़ान टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद यात्री की खिड़की टूटने के कारण सुरक्षित रूप से थेसालोनिकी लौट आई। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की और कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भी घटना की जानकारी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह रायनएयर के संपर्क में है। फिलहाल खिड़की टूटने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।