इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

होर्मुज पर अमेरिका का सख्त संदेश, कहा- जहाजों की निर्बाध आवाजाही हर हाल में सुनिश्चित करेंगे

12 Jul 2026



वॉशिंगटन, 12 जुलाई (एजेंसी)। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सभी देशों के व्यावसायिक और अन्य वैध जहाजों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा।


सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि अमेरिकी सेना इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैनात और तैयार है। कमांड ने दोहराया कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


अमेरिका ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य पर कोई नियंत्रण नहीं है और इस मार्ग से अंतरराष्ट्रीय जहाजों का आवागमन लगातार जारी है। साथ ही वॉशिंगटन ने ईरान पर जहाजों को धमकाने, उन्हें परेशान करने और मनमाने प्रतिबंधात्मक ऐलान करने का आरोप लगाया।


उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में होर्मुज के आसपास कई जहाजों पर हमलों और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। ऐसे में अमेरिका ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठाता रहेगा।