इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

बिजनौर को मिली 10 अरब के विकास परियोजनाओं की सौगात , गन्ना मूल्य 400 करने के आश्वासन सहित ओवरब्रिज निर्माण की भी की घोषणा

17 Jul 2026



बिजनौर, 17 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 अरब रुपये से अधिक की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं ज़िले की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास भी किया, जो स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य’


मुख्यमंत्री ने बिजनौर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जिला अपनी मिठास (गन्ना) और नगीना के कारीगरों की काष्ठ कला के लिए विख्यात है। उन्होंने कहा, “पिछले 9 वर्षों में बिजनौर की तस्वीर बदली है और आज यह जिला विकास का नया संदेश दे रहा है।” उन्होंने गन्ना किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें समय से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है तथा वह गन्ना मूल्य 400 रुपये करने पर भी सहमत है जिसका शीघ्र निर्णय लिया जायेगा | सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में किसान बदहाल थे, जबकि वर्तमान सरकार में उन्हें सम्मान और उचित मूल्य मिल रहा है।


विपक्ष पर तीखा हमला


मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने ‘जिन्ना बनाम गन्ना’ का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों को जिन्ना पसंद है, लेकिन हमें प्रदेश के किसानों का गन्ना पसंद है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विभाजन के पाप के लिए वही जिम्मेदार है और अब भी समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का उल्लेख करते हुए विपक्ष की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने योगेंद्र नाथ मंडल का उल्लेख करते हुए का कि वह देश के बंटवारे में मुस्लिम लीग के बहकावे में आ गए इसके बाद उन्हें पाकिस्तान से भाग कर भारत में आना पड़ा पर उनके कारण आज भी बांग्लादेश और पाकिस्तान में दलित वंचित समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहा है बाबा अंबेडकर का जिक्र करते उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा भारत की आजादी के लिए लड़ाई नहीं इसलिए वह दलितों वंचितों पिछड़ों में सामान्य रूप से पूजे जाते हैं, पर आज कुछ लोग दलितों को ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य राजपूत जाटों से लडा़ने का कुचक्र कर रहे हैं ऐसे लोग जाति विभेद कर अपनी राजनीति सिद्ध करने में लगे हैं |


कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले की सरकारें खुद एक ‘अपशगुन’ थीं, जिसके कारण राज्य दंगों और कर्फ्यू से ग्रस्त रहता था। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है, कांवड़ यात्रा पर कोई रोक नहीं है और प्रदेश की सुरक्षा में अब कोई सेंध नहीं लगा सकता।


बिजनौर ने विकास के क्षेत्र में संघर्ष की नई गाथा लिखी है


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर अब अपनी पहचान बदलने में सफल रहा है और इसने विकास के क्षेत्र में संघर्ष की नई गाथा लिखी है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में बिजनौर प्रदेश के अग्रणी जिलों में गिना जाएगा।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा की जी बिजनौर को अब सुकून मानने वाले यह नहीं समझ पाए कि जिस जिले में भगवान श्री कृष्ण ने आने को अपना सौभाग्य समझा ऐसी पवित्र धरा पर आना अपशकुन कैसे हो सकता है | मुख्यमंत्री ने अपने 30 मिनट के संबोधन में विपक्षी दलों पर मुख्यतः कांग्रेस तथा सपा पर जमकर हमले बोले |


वर्धमान कॉलेज के फील्ड में हुए इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,सांसद बिजनौर संजय चौहान, विधायक सदर सूची चौधरी, विधायक सुशांत सिंह, विधायक अशोक राणा,, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लों ,जयपाल सिंह व्यस्त भाजपा के क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह ,नगर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी ,पूर्व सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, लोक दल के जिला अध्यक्ष कश्यप जी बड़ी संख्या में भाजपा व लोकदल के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे |