इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच बारिश जारी, कई जिलों में स्कूल बंद, भूस्खलन से सड़कें और एनएच प्रभावित

21 Jul 2026

शिमला, 21 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच मंगलवार को भी कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर और चम्बा जिलों के लिए आज अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में ओरेंज और येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, शिमला, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में फ्लैश फ्लड का जोखिम भी जताया है। राजधानी शिमला में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।


खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में लगातार दूसरे दिन भी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में मंगलवार को भी सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा शिमला जिले के ठियोग उपमंडल, कुल्लू जिले के आनी और निरमंड उपमंडलों तथा चम्बा जिले के चुराह और सलूणी उपमंडलों में भी सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी केंद्र और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है।


शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे 16 सड़कें बंद हो गई हैं। कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।


जनजातीय जिला किन्नौर में दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। शलखर के पास अचानक पहाड़ी से मलबा आने से सड़क बंद हो गई, जबकि समदो के निकट काली डांक क्षेत्र में भारी चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके चलते काजा, स्पीति, पूह और रिकांगपिओ के बीच वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सड़क बहाल करने में जुटी हैं। यात्रियों से केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।


चम्बा जिले में भी भारी बारिश का असर दिखाई दे रहा है। चुराह और सलूणी उपमंडलों में सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। जिले में शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी और चुवाड़ी-डलहौजी सड़कें बंद हैं। पांगी घाटी की शूण पंचायत के उडीन गांव में बादल फटने के बाद उफनते नाले के दूसरी ओर फंसे महिला और पुरुष श्रमिकों का राहत दल ने लोहे की सीढ़ी के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू किया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई नाले उफान पर हैं और आवाजाही प्रभावित हुई है।


सिरमौर जिले में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। रेड अलर्ट के बीच गिरी जटोंन बांध से पानी छोड़ा गया है। इसके मद्देनजर नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता अलर्ट जारी किया गया है। जिले में मंगलवार को भी सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।


कुल्लू जिले में भी सुबह से बारिश हो रही है। रेड अलर्ट के मद्देनजर आनी और निरमंड उपमंडलों के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और बिना जरूरत यात्रा नहीं करने की अपील की है। कांगड़ा जिले में भी मंगलवार सुबह से कई स्थानों पर बारिश जारी है और जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


---------------