इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय का घेराव, कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील

22 Jul 2026



देहरादून, 22 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन अलग-अलग मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रस्तावित धरने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है। वहीं, मुस्लिम सेवा संगठन ने भी गांधी पार्क में धरना देने की घोषणा की है।


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार अपराह्न तीन बजे भाजपा महानगर कार्यालय में एकत्र होंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए मीडिया को भी आमंत्रित किया है।


उधर, प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के प्रस्तावित घेराव को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस ने जारी बयान में आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने तथा विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने कहा कि वह छात्रों, युवाओं और जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी तथा बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी जैसे मामलों को भी मजबूती से उठाती रहेगी।


कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखने और किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।


इस बीच, मुस्लिम सेवा संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए बुधवार दोपहर दो बजे देहरादून के गांधी पार्क में धरना देने का ऐलान किया है।


संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने जारी बयान में कहा कि छात्रों की आवाज दबाने की कार्रवाई निंदनीय है और सरकार युवाओं की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।