इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

छात्रों के कंधों पर ओछी राजनीति से बाज आए विपक्ष: अनुराग ठाकुर

23 Jul 2026



नई दिल्ली, 23 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की घोषणा को संवेदनशील निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि देश के युवाओं के कंधों पर राजनीति करना बंद करें। उन्होंने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने के बजाय लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करें, संसद में सार्थक एवं रचनात्मक चर्चा में भाग लें और युवाओं के सर्वोत्तम हित में मिलकर कार्य करें। ठाकुर ने कहा कि विपक्ष से निवेदन है कि वो युवाओं के कंधों पर अपनी राजनीति ना करे, भागे नहीं बल्कि चर्चा में भाग ले।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि युवा शक्ति ही नए भारत की सबसे बड़ी आधारशिला है। इसी सोच को प्राथमिकता देते हुए पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने युवाओं के समग्र कल्याण, सशक्तीकरण और उन्हें नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सतत प्रयासों से देश के युवाओं की प्रतिभा और क्षमता को नई दिशा तथा नई ऊर्जा मिली है।


सांसद ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की शक्ति और सामर्थ्य को समझती है इसीलिए पिछले 12 वर्षों में युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा है। मोदी ने आंदोलन कर रहे छात्रों को न्याय दिलाने के लिए आज फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का अभिनंदनीय निर्णय लिया है और इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि छात्रों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि पेपर लीक के कोई भी दोषी बख्शे नहीं जाएंंगे और उन्हें अपने किए की कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।