इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

हिमाचल प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

26 Jul 2026


शिमला, 26 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून 28 जुलाई से एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28, 29, 30 और 31 जुलाई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज और कल 27 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। इसके बाद 28 से 31 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर चलने का अनुमान है। एक अगस्त को भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। शनिवार सुबह शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे और सुबह से ही बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने, नदी, नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सफर करने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करें।


सुंदरनगर में सबसे अधिक 65.2 मिलीमीटर बारिश, कई इलाकों में गरज के साथ चमकी बिजली


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 65.2 मिलीमीटर वर्षा मंडी जिले के सुंदरनगर में रिकॉर्ड की गई। इसके बाद बिलासपुर जिले के मलरांव में 55.0 मिलीमीटर, कुल्लू के कसोल में 48.0 मिलीमीटर, शिमला के जुब्बड़हट्टी में 47.6 मिलीमीटर, बिलासपुर के बरठीं में 42.2 मिलीमीटर, शिमला के रामपुर में 40.2 मिलीमीटर, चंबा के जोत में 36.2 मिलीमीटर, शिमला के सराहन में 32.7 मिलीमीटर, मंडी के कटौला में 32.1 मिलीमीटर, मंडी की मुरारी देवी में 26.0 मिलीमीटर, बिलासपुर के काहू में 22.8 मिलीमीटर, सोलन के कसौली में 22.0 मिलीमीटर, बिलासपुर के आरएल बीबीएमबी में 22.0 मिलीमीटर और बिलासपुर के ओलिंडा में 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शिमला, जुब्बड़हट्टी, सुंदरनगर, मुरारी देवी और कांगड़ा में गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसूनी ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी।


भूस्खलन से 134 सड़कें बंद, बिजली और पेयजल सेवाएं भी प्रभावित


लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 134 सड़कें बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 58 सड़कें मंडी जिले में, 33 कुल्लू में और 14 चंबा जिले में बंद हैं। इसके अलावा 78 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे अधिक 59 बिजली ट्रांसफार्मर कुल्लू जिले में बंद हैं, जबकि शिमला जिले में 19 पेयजल योजनाएं ठप हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही और आवश्यक सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन बंद सड़कों को खोलने और बिजली व पेयजल सेवाओं को सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, चट्टानें गिरने और निचले इलाकों में जलभराव की घटनाएं बढ़ सकती हैं।


मॉनसून सीजन में अब तक 15 लोगों की मौत, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की


हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मॉनसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। मॉनसून सीजन के दौरान अब तक भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में 15 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें लाहौल-स्पीति जिले में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हुई है। चंबा जिले में भी भूस्खलन से एक व्यक्ति की जान गई, जबकि कांगड़ा जिले में फ्लैश फ्लड में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।