इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

पुलिस मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, गोकशी की साजिश नाकाम, एक आरोपी घायल।

27 Jul 2026

अमेठी, 27 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस के "ऑपरेशन चक्रव्यूह" अभियान के तहत थाना जामो और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोकशी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। एक अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में बीती रात क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में जामो पुलिस और स्वाट टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पूरे दृगपाल के पास कुछ लोग गड्ढे में गोवंशीय पशुओं को बांधकर गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी मो. मोसिन पुत्र मेहबुल्ला निवासी इमामगंज, थाना बंधुआकला, सुल्तानपुर घायल हो गया। मौके से मो. मोनू उर्फ असरफ, मो. आमिर और राम हृदय को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि राजेश नामक आरोपी फरार हो गया।


अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो चाकू, लकड़ी का ठीहा, पेंचकश, तीन रस्सियां, पांच चटाईनुमा प्लास्टिक के बोरे, काली तिरपालनुमा पन्नी और एक टॉर्च बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फरार आरोपी राजेश गौवंशीय पशुओं को एकत्र करता था और उसके बुलावे पर वे गौकशी करने आते थे। इसके बाद मांस को आसपास के जिलों में बेचते थे, जबकि बड़े गोवंशीय पशुओं को बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड भेजा जाता था। घायल आरोपी मो. मोसिन थाना बंधुआकला का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध अमेठी तथा सुल्तानपुर में गौवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना जामो में बीएनएस, उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को ₹20,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।