इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

28 Jul 2026



ग्लासगो, 28 जुलाई एजेंसी.)।राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के भारोत्तोलक वल्लुरी अजय बाबू ने भारतीय समयानुसार मंगलवार तड़के पुरुषों के 79 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। बेहद रोमांचक मुकाबले में अजय बाबू लंबे समय तक स्वर्ण पदक की दौड़ में आगे रहे, लेकिन मलेशिया के मुहम्मद एरी हिदायत ने अंतिम प्रयास में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।


अजय बाबू ने स्नैच स्पर्धा में 149 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। दूसरे प्रयास में वह असफल रहे थे, लेकिन तीसरे प्रयास में उसी वजन को उठाकर उन्होंने शानदार वापसी की और स्नैच के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया।


क्लीन एंड जर्क में भी भारतीय खिलाड़ी ने लगातार तीनों प्रयास सफल किए। उन्होंने क्रमशः 174 किलोग्राम, 178 किलोग्राम और 181 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह उनका कुल वजन 330 किलोग्राम रहा और वह स्वर्ण पदक के बेहद करीब पहुंच गए।


हालांकि मुकाबले के अंतिम क्षणों में मलेशिया के मुहम्मद एरी हिदायत ने 184 किलोग्राम वजन उठाकर नया खेल रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उनका कुल वजन 331 किलोग्राम हो गया और उन्होंने मात्र एक किलोग्राम के अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।


अजय बाबू ने छह में से पांच प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और स्नैच में नया खेल रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड के क्रिस मरे ने कुल 325 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।


अजय बाबू के इस शानदार प्रदर्शन से भारत के पदकों की संख्या में एक और इजाफा हुआ और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में भारत की मजबूत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश को एक और महत्वपूर्ण पदक दिलाया।